ग्राम पंचायत से लोकसभा तक - उम्मीदवार की पूरी टीम के लिए

हर बूथ की तैयारी, जीत की ओर यात्रा।

Volunteer फ़ोन से घर-घर जानकारी भरते हैं। Admin को उसी समय पता चलता है कि हवा किसकी है, कौन-सा मोहल्ला पीछे है और किससे पहले मिलना है। मतदान वाले दिन बाकी समर्थकों को बुलाने तक - पूरा चुनाव एक portal में।

  • Volunteers के लिए Android app
  • बिना नेटवर्क भी जानकारी भरें
  • हर उम्मीदवार की टीम का data अलग
  • पूरी तरह हिंदी में
Admin डैशबोर्ड
Volunteer app - मेरी सूची

हर स्तर के चुनाव के लिए

  • ग्राम पंचायत
  • पंचायत समिति
  • ज़िला परिषद
  • नगर पालिका / निगम
  • विधानसभा
  • लोकसभा
40+
पेज और feature
150+
पोस्टर डिज़ाइन, 13 रंगों में
10
पोस्टर / बैनर साइज़
126
तरह की रील
17
विश्लेषण वाले पेज

पहले दिन से मतदान तक, पाँच क़दम

पूरा काम इसी क्रम में चलता है। हर क़दम के लिए portal में अलग पेज है।

  1. 1

    सूची डालें

    Excel वाली मतदाता सूची एक बार upload - फ़ोटो समेत। वार्ड, मकान, परिवार अपने-आप जुड़ जाते हैं।

  2. 2

    टीम बनाएँ

    Volunteers के login बनाइए और मोहल्ले / मकान के हिसाब से मतदाता बाँट दीजिए।

  3. 3

    घर-घर जानकारी

    Volunteer फ़ोन से राय, मोबाइल, मुद्दा, रिश्तेदारी और शिकायत भरते हैं - बिना नेटवर्क भी।

  4. 4

    हिसाब से रणनीति

    कौन आगे है, कौन-सा मोहल्ला निर्णायक है, किससे पहले मिलना है - रोज़ ताज़ा।

  5. 5

    मतदान दिवस

    वोट डालने वालों पर ✔, बाकी समर्थकों को फ़ोन - कंट्रोल रूम से।

Portal अंदर से कैसा दिखता है

नीचे के बटन दबाकर असली स्क्रीन देखें। तस्वीरों में दिखे नाम और आँकड़े नमूना हैं।

कुल मतदाता, कितनी जानकारी भरी, volunteers की दौड़ और हर उम्मीदवार की अभी की गिनती - एक नज़र में।

डैशबोर्ड

Volunteer app

घर-घर की जानकारी, फ़ोन में - बटन दबाकर

हर volunteer को सिर्फ़ उसके अपने मतदाता दिखते हैं, मकान के हिसाब से। "अगला मतदाता भरें" दबाओ - जहाँ छोड़ा था वहीं से काम शुरू। राय उम्मीदवार के चिह्न वाले बड़े बटन से, टिप्पणी बोलकर। गाँव-ढाणी में नेटवर्क न हो तब भी काम नहीं रुकता।

Android app की ख़ास बातें

  • App में सिर्फ़ volunteer का login खुलता है - admin का काम browser से।
  • मतदाता की फ़ोटो कैमरे से सीधे app में - फ़ोन की gallery में नहीं जाती।
  • सिर्फ़ सुरक्षित https पते से जुड़ता है।
  • PDF और सूची फ़ोन के Downloads में आती है।
  • नया version ऊपर से install करें - भरी जानकारी नहीं मिटती।
मतदाता की जानकारी भरना
बातचीत के सुझाव

मेरी सूची

अपने मतदाता मकान-वार, काम कितना हुआ, आज कितने भरे, और "अगला मतदाता भरें" बटन।

बटन से राय

हर उम्मीदवार का चिह्न वाला बड़ा बटन, साथ में अनिर्णीत। एक बार भरी राय पर ताला - सिर्फ़ admin बदले।

बोलकर टिप्पणी

मतदाता ने जो कहा, लिखिए या माइक दबाकर बोलिए। पानी, सड़क, रोज़गार जैसे जल्दी वाले बटन भी।

बातचीत के सुझाव

हर मतदाता के लिए - पहला वाक्य, उम्र और घर के हिसाब से बात, मोहल्ले के मुद्दे और हो चुके काम।

परिवार और रिश्तेदारी

घर के बाकी वोटर एक जगह। दूसरे मोहल्ले के रिश्तेदार / दोस्त खोजकर जोड़िए।

मुलाक़ात और फॉलो-अप

क्या हुआ और दोबारा कब मिलना है। उस दिन "आज के फॉलो-अप" में अपने-आप।

शिकायत दर्ज करें

मतदाता की समस्या सीधे admin तक। हल होने पर हर घर में बताने के लिए सुझावों में आ जाती है।

Social media जानकारी

WhatsApp, Facebook, Instagram चलाते हैं या नहीं, followers, और क्या लोग इनकी बात मानते हैं।

ऑफ़लाइन भरना

नेटवर्क न हो तब भी भरते रहिए। नेटवर्क आते ही सब अपने-आप portal में।

परिवार से संभावित वोट

जिनके घर में किसी ने हमारा नाम लिया - पहले उन घरों में जाइए।

रैंक और लक्ष्य

टीम में अपना नंबर और आज का लक्ष्य - काम में जोश बना रहता है।

पोस्टर और छपाई

तैयार पोस्टर और समर्थक फ़ोटो-फ़्रेम सीधे WhatsApp पर। अपनी सूची की PDF भी।

हिसाब और अंदाज़ा

किसकी हवा है - गिनती से भी, कंप्यूटर के अंदाज़े से भी

जो भरा गया उसकी सीधी गिनती। जिनसे अभी बात नहीं हुई, उनका अंदाज़ा - परिवार, पड़ोस, रिश्तेदारी और मोहल्ले को देखकर। हर अंदाज़े के साथ कारण और भरोसे का स्तर। आख़िर में एक साफ़ सूची: पहले क्या करें।

अंदाज़ा सिर्फ़ इशारा है, पक्की बात नहीं। हर पेज पर साफ़ लिखा होता है कि कौन-सी संख्या गिनती है और कौन-सी अंदाज़ा।

ML विश्लेषण

डैशबोर्ड

कुल मतदाता, कितनी जानकारी भरी, volunteers की दौड़, ताज़ा गतिविधि, मतदान में कितने दिन।

मतदाता सूची

वार्ड, मोहल्ला, उम्र, लिंग, volunteer, राय - हर तरह से छाँटिए। Excel / CSV डाउनलोड।

मकान / परिवार

हर मकान के वोटर और उनकी राय। बड़े परिवार - एक मुलाक़ात में कई वोट।

विश्लेषण

उम्र, लिंग, मोहल्ला, हर column का नतीजा, volunteer प्रगति - सीधी गिनती के चार्ट।

ML विश्लेषण

बाकी मतदाताओं का अंदाज़ा, हर अंदाज़े का कारण, जाँच-सटीकता और "पहले किससे पूछें"।

स्थानीय जानकारी

मोहल्ले के स्तर की सामाजिक बातें और मुद्दे - भरी राय के साथ मिलाकर अंदाज़ा।

गहरा विश्लेषण

"कौन आगे है" - कई तरीकों से जाँचकर, भरोसे के grade के साथ। निर्णायक मोहल्ले।

जीत की रणनीति

सब हिसाब मिलाकर काम की सूची - सबसे ज़रूरी सबसे ऊपर, कारण के साथ।

बूथ विश्लेषण

हर बूथ पर अंदाज़न हिस्सा, सबसे बड़ा विरोधी, अंतर, और पिछले चुनाव से तुलना।

क्या होगा अगर?

50 वोट और जुड़ें या मतदान 75% हो - जीत की संभावना कितनी बदलेगी।

गाँव का नक्शा

हर मकान एक डिब्बा, रंग से पता चले घर किस तरफ़ - और कहाँ अभी कोई नहीं पहुँचा।

AI विश्लेषण

जीत की संभावना, मुख्य बातें, टिप्पणियों से मुद्दे और मूड। चाहें तो AI से सवाल भी।

जान-पहचान का जाल

रिश्तेदार और दोस्तों के जुड़ाव, सबसे जुड़े प्रभावशाली लोग।

परिवार से संभावित वोट

समर्थकों के परिवार और रिश्तेदारी में आसान नए वोट - संकेत के साथ।

कैसे होता है?

अंदाज़ा कहाँ से आया - आसान सवाल-जवाब में, अपने ही आँकड़ों के साथ।

Pivot

अपनी मर्ज़ी की तालिका - जैसे मोहल्ला × उम्मीदवार।

PDF रिपोर्ट

चुने हुए हिसाब की एक PDF - टीम बैठक के लिए। हर पेज का अलग PDF भी।

टीम संभालना

कौन कितना काम कर रहा है, और ठीक कर रहा है या नहीं

Volunteers के login बनाइए, मोहल्ले के हिसाब से मतदाता बाँटिए, रोज़ का लक्ष्य रखिए। जो volunteer बहुत तेज़ या अजीब जानकारी भर रहा हो, portal ख़ुद बता देता है।

Volunteer का हिसाब

Volunteers

Login बनाना, password बदलना, हटाना, और हर volunteer का काम - मिले, भरे, बाकी।

Volunteer का अलग हिसाब

दिन-वार और मोहल्ले-वार काम, एक entry में कितने सेकंड, और अजीब लगे जवाबों की जाँच।

मतदाता बाँटें

वार्ड, मकान नंबर या मोहल्ले से - या अपने-आप बराबर, एक मकान एक volunteer।

उम्मीदवार / पार्टी

नाम, पार्टी, चुनाव चिह्न और रंग - हर बटन, चार्ट और पोस्टर में यही।

Leaderboard

रोज़ का लक्ष्य, आज कितने भरे, पिछले 7 दिन - कौन आगे, कौन पीछे।

फॉलो-अप

बाकी मुलाक़ातें, देर वाली अलग, और किसने कितनी मुलाक़ातें कीं।

शिकायतें / काम

पानी, सड़क, बिजली जैसी शिकायतें - खुला, काम चल रहा, हल हुआ।

छपाई के लिए सूची

मोहल्ले / volunteer की काग़ज़ी सूची, ख़ाली खानों के साथ।

Extra Columns

अपनी ज़रूरत के नए खाने - choice, हाँ/नहीं, मोबाइल, टिप्पणी, तारीख़।

Excel Import / Update

सूची डालना या सुधारना - ख़ाली खाने पुरानी जानकारी नहीं मिटाते।

Change Log और Backup

किसने क्या बदला, सब दर्ज। हर दिन backup, और ग़लती होने पर वापस लाना।

प्रचार

पोस्टर, बैनर, रील और WhatsApp poll - बिना designer के

उम्मीदवार का नाम, फ़ोटो, नारा और वादे एक बार भरिए। हर साइज़ का पोस्टर और flex बैनर, मुद्दे वाली पोस्ट और रील अपने-आप बन जाती है। मतदान की तारीख़ और "कितने दिन बाकी" भी अपने-आप।

पोस्टर और बैनर के साइज़:
WhatsApp पोस्ट, Status, Facebook, पर्चा A4, Flex 6×3, 8×4, 10×4, 12×6 फ़ीट, होर्डिंग 20×10, खड़ा बैनर 3×6
रील के प्रकार:
9 तरह की रील × 14 स्टाइल (बदलाव, अक्षरों की चाल, पीछे की चाल, रफ़्तार) - WhatsApp पर चलने वाली MP4
प्रचार सामग्री
लोगों को दिखने वाला poll पेज

जनता की राय: एक link, WhatsApp groups में

लोग बिना login के राय देते हैं, आगे भेजते हैं और नतीजा देखते हैं। आपको मिलता है पूरा हिसाब - मोहल्ला, उम्र, लिंग, समय के साथ रुख़, और हर group का अलग link ताकि पता चले राय कहाँ से आई।

  • एक फ़ोन से एक ही राय गिनी जाती है
  • एक नेटवर्क से अचानक ढेर सारी राय आएँ तो "संदिग्ध" निशान
  • मतदान से पहले के 48 घंटे लोगों को नतीजे नहीं दिखते
  • हर group / volunteer का अलग link, और QR कोड पर्चे के लिए

पोस्टर और flex बैनर

150+ डिज़ाइन, 10 साइज़, 13 रंग और अपना रंग - शीर्षक, अक्षर, फ़ोटो सब बदल सकते हैं। डाउनलोड, ZIP या सीधे WhatsApp।

मुद्दे वाली पोस्ट

हर वादे की अलग पोस्ट, और "काम हुआ" वाली पोस्ट हल हुई शिकायतों से।

रील / वीडियो

फ़ोटो और वीडियो से रील, पीछे धुन - WhatsApp पर चलने वाली MP4।

समर्थक फ़ोटो-फ़्रेम

समर्थक अपनी फ़ोटो पर उम्मीदवार का फ़्रेम लगाकर status पर डालें।

Social media विश्लेषण

Groups, पोस्ट के आँकड़े, online चर्चा और अफ़वाह, influencer, online बनाम offline समर्थन।

WhatsApp / SMS संदेश

समर्थक, अनिर्णीत, मतदान-दिवस - हर समूह के लिए तैयार संदेश, नाम अपने-आप भरा।

मतदान दिवस

जो समर्थक अभी वोट डालने नहीं गए, उन्हें समय रहते बुलाइए

मतदान के घंटों में volunteer के फ़ोन में "मतदान दिवस" अपने-आप खुल जाता है। जो वोट डाल आया, उस पर एक ✔। कंट्रोल रूम में उसी समय दिखता है कि हर बूथ पर हमारे कितने समर्थक बाकी हैं - फ़ोन और WhatsApp बटन के साथ।

लाइव मतदान

अब तक कितना %, घंटे-घंटे का मतदान, कौन-सा वार्ड पीछे।

बाकी समर्थक

हर बूथ पर हमारे कितने समर्थक अभी बाकी - फ़ोन / WhatsApp बटन के साथ।

बाकी की Excel

फ़ोन करने वाली टीम के लिए एक क्लिक में सूची।

शाम तक का अंदाज़ा

अभी की रफ़्तार से शाम तक कितना मतदान होगा।

Volunteer - मतदान दिवस LIVE
मतदान कंट्रोल रूम

किसको क्या मिलता है

Admin

उम्मीदवार की टीम का मुखिया - कंप्यूटर या फ़ोन के browser से।

  • पूरी मतदाता सूची और सारा विश्लेषण
  • Volunteers बनाना और काम बाँटना
  • प्रचार सामग्री, poll, social media, संदेश
  • मतदान दिवस और कंट्रोल रूम
  • Columns, Excel, बदलाव का हिसाब, backup

Volunteer

घर-घर जाने वाला कार्यकर्ता - Android app या फ़ोन के browser से।

  • सिर्फ़ अपने हिस्से के मतदाता
  • राय, मोबाइल, मुद्दा, टिप्पणी, रिश्तेदार
  • मुलाक़ात, फॉलो-अप, शिकायत
  • ऑफ़लाइन भरना, मतदान दिवस ✔
  • तैयार पोस्टर, रैंक, छपाई

सुरक्षा

मतदाताओं की जानकारी निजी है - और निजी ही रहती है

हर टीम का data अलग

एक चुनाव में कई उम्मीदवार हों, तब भी किसी टीम को दूसरे का data या हिसाब नहीं दिखता।

Volunteer को सिर्फ़ उसका हिस्सा

हर volunteer को सिर्फ़ उसे दिए गए मतदाता दिखते हैं।

मज़बूत password, login पर रोक

कमज़ोर password नहीं चलता। बार-बार ग़लत password पर login कुछ देर रुक जाता है।

फ़ोटो gallery में नहीं

App से ली मतदाता की फ़ोटो फ़ोन की gallery में नहीं जाती।

हर बदलाव दर्ज

किसने, कब, क्या बदला - पुराना और नया, सब Change Log में।

रोज़ backup

हर दिन अपने-आप backup, और हर Data Reset से पहले भी।

HTTPS और अपना server

Portal आपके अपने cloud server पर, सिर्फ़ सुरक्षित https पते से।

AI को निजी जानकारी नहीं

AI से सवाल पूछने पर नाम, मोबाइल या पता नहीं भेजा जाता - सिर्फ़ गिनतियाँ।

Portal कैसे लगता है

Portal आपके अपने cloud server पर चलता है। हम लगाकर, चलाकर और टीम को सिखाकर देते हैं।

अपना cloud server

Portal आपके VPS पर, https पते के साथ। अपने-आप restart और रोज़ backup।

Volunteer app

आपके server के पते वाला Android app, volunteers को APK फ़ाइल।

मतदाता सूची

आपकी Excel सूची (फ़ोटो समेत) portal में डालकर देते हैं।

हिंदी पुस्तिका और training

Admin और volunteer के हर पेज की हिंदी PDF पुस्तिका, और टीम को सिखाना।

आम सवाल

क्या volunteer को कंप्यूटर चलाना आना चाहिए?

नहीं। Volunteer सिर्फ़ फ़ोन पर बटन दबाते हैं - नाम चुना, राय का बटन दबाया, सेव। Android app में सिर्फ़ उन्हीं का काम खुलता है।

गाँव में नेटवर्क नहीं आता, तब क्या?

"ऑफ़लाइन" पेज एक बार नेटवर्क में खोल लें। फिर बिना नेटवर्क भरते रहें - नेटवर्क मिलते ही सब अपने-आप portal में चढ़ जाता है।

मतदाता सूची कैसे डलेगी?

Excel फ़ाइल से, एक बार में - फ़ोटो समेत। बाद में सुधार भी Excel से, और ख़ाली खाने पुरानी जानकारी नहीं मिटाते।

अंदाज़ा कितना सही होता है?

हर अंदाज़े के साथ उसकी जाँच-सटीकता और कारण दिखता है। यह इशारा है, पक्की बात नहीं - जितनी ज़्यादा घर-घर जानकारी, उतना बेहतर अंदाज़ा।

एक ही चुनाव में दूसरा उम्मीदवार भी यही portal ले तो?

हर उम्मीदवार को अलग panel मिलता है - मतदाता सूची वही, पर volunteers, भरी जानकारी और हिसाब पूरी तरह अलग। कोई किसी का data नहीं देख सकता।

WhatsApp poll में कोई बार-बार वोट करे तो?

एक फ़ोन से एक ही राय गिनी जाती है। एक नेटवर्क से अचानक ढेर सारी राय आएँ तो "संदिग्ध" निशान लगता है और आप उन्हें गिनती से हटा सकते हैं।

कितने volunteers जोड़ सकते हैं?

जितने आपके panel के लिए तय हों। हर volunteer का अलग login, और उसे सिर्फ़ अपने मतदाता दिखते हैं।

Volunteer काम छोड़ दे तो उसका data?

Admin उसके मतदाता वापस लेकर दूसरे को दे देता है और login हटा देता है। भरी हुई जानकारी portal में बनी रहती है।

ग़लती से data मिट जाए तो?

हर दिन और हर Reset से पहले backup बनता है। Data Reset पेज से पुरानी कॉपी वापस ला सकते हैं।

क्या यह पूरी तरह हिंदी में है?

हाँ - Admin panel, Volunteer app, चार्ट, PDF और पोस्टर सब हिंदी में। साथ में हिंदी उपयोग पुस्तिका (PDF) भी मिलती है।

Chunav Yatra - सही जानकारी, सफल चुनाव यात्रा

हर बूथ की तैयारी, जीत की ओर यात्रा।

अपने चुनाव के लिए demo देखिए

आपके गाँव / क्षेत्र की मतदाता सूची के साथ पूरा portal चलाकर दिखाएँगे - Admin panel भी, Volunteer app भी।

Demo के लिए उसी व्यक्ति से संपर्क करें जिसने आपको यह link दिया।

पहले से login है? Portal में login करें